गुड़ और भुने चने खाने के फायदे
गुड़ और भुने चने खाने के बहुत से फायदे है जो आज हम आपको इस लेख के जरिए बताने की कोशिश कर रहे है भुने चनों को खाने के बहुत लाभ होते है भुने चनों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते है। गुड़ हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है तथा सर्दियों में गुड़ हमे सर्दी- जुखाम से भी बचाता है ये हमारे शरीर को गर्मी देता है। गुड़ में सोडियम, विटामिन, पोटैशियम, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है
- गुड़ और चने में बहुत मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है हमे भुने चने और गुड़ का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए जिससे हमारी मांसपेशिया मजबूत होती है।
- भुने चनों को खाने से हमे कुष्ठ रोग में भी बहुत लाभ मिलता है। भुने चने खाने से हमारे शरीर की रोगो से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और हमारे शरीर को कम बीमारिया घेरती है।
- भुने चने और गुड़ को खाने से हमे हृदय सम्भान्धि बीमारियों से निजात मिलता है क्यूंकि गुड़ और चने में पोटैशियम होता है जो हमे हार्ट अटेक से बचाता है।
- भुने चने और गुड़ के सेवन से हमारी भूख बढ़ती है और खून की कमी भी दूर होती है और गुड़ और चना हमारी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।
- गुड़ और चने के सेवन से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है क्यूंकि इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और हड्डियों संबंधित रोगो से भी निजात मिलती है जैसे गठिया रोग।
- गुड़ और चने को खाने से हमारे शरीर को आयरन मिलता है जो हमे बहुत एनर्जी देता है जिससे हमे अपने रोज मर्रा के कामो को करने की शक्ति मिलती है और थकान भी नहीं होती है।
- गुड़ और चने के सेवन से पेशाब सम्बन्धी बीमारिया भी दूर होती है जो लोग बार बार पेशाब करते है उनके लिए गुड़ और चना खाना बहुत लाभकारी होता है.
- गुड़ और चना खाने से हम अपने बढ़ते हुए मोटापे को भी कम कर सकते है।
- गुड़ और चने को खाने से दिमाग भी तेज होता है इसलिए चने को गरीबों का बादाम कहा जाता है।
Post a Comment