कड़वे करेले के गुण
कड़वे करेले में मौजूद गुण किसी और सब्जी में नहीं होते है। करेले केफायदे के बारे में बता रहे है वैद्य हरिकृष्ण पांडेय 'हरिश '
- करेला विटामिन ए, बी, सी, कैरोटीन, बीटा-कैरोटीन, आयरन, ज़िंक, पोटैशियम से भरपूर होता है। इसमें रोग - प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त करने के भी गुण है।
- करेला मधुमह में रामबाण है। इसके टुकड़ो को छाए में सूखा ले। पीस ले। चूर्ण बनाएं। इसे सुबह खाली पेट एक चम्मच पानी के साथ ले। लाभ होगा।
- करेले के पांच ग्राम रस में पांच तुलसी के पत्ते मिलाकर सुबह-शाम लेने से भी मधुमेह रोगियों को फायदा करता है।
- त्वचा के रोग, फोड़े-फुंसी या फिर फंगल इन्फेक्शन आजकल बहुत होते है। करेले को चटनी की तरह पीसकर रात को सोते समय प्रभावित जगह पर लगाए।
- जोड़ो के दर्द से भी आजकल सभी परेशान रहते है। करेले की सब्जी खाए। इसके पत्तों के रस को दर्द वाले जगह पर लगाना लाभकारी है
- वजन बढ़ गया है, तो उसमे भी करेला राहत देता है। चम्मच करेले और एक चम्मच नींबू का रस सुबह पीने से वजन में फर्क देख सकते है।
- खून साफ क्र त्वचा रोग जैसे मुंहासे, फुंसी से बचाता है करेला।
- उल्टी-दस्त हो, तो करेले के तीन - चार बीज और तीन - चार काली मिर्च के दाने को पीस लें। इसे पानी में मिलाकर पिए। इससे उल्टी -दस्त बंद हो जाते है। गर्मी में यह फायदेमंद है।
- इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। जिन लोगों को हृदय रोग की शिकायत है, उनके लिए भी करेला लाभदायक है।
- करेले की सेवन से हूँ साफ होता है जिससे त्वचा रोग ठीक होते है। करेले से पाचन क्रिया भी दरुस्त होती है। पानी अधिक होता है। जो पेट साफ करता है।
- विटामिन ए आँखों के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से रतौंधी जैसे रोग ठीक होते है। करेले को काली मिर्च के साथ लेने से आँखों को लाभ होता है।
- इसमें फाइबर भी होते है, जिससे पेट साफ रहता है। कब्ज से परेशान है, तो प्रतिदिन इसकी सब्जी, रस या चूर्ण खाने से कब्ज से राहत मिलती है।
- करेले से शरीर का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल रहता है। जिससे शरीर के सभी तंत्र सही तरह से कार्य करते है। यह कफ को खत्म करने में भी सहायक होता है।
- करेला एक शीतल सब्जी है। इसके सेवन से पेट की गर्मी समाप्त होती है। यह आसानी से पच जाता है, जिससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है।
- भूख नहीं लगने से शरीर को पूरा पोषण मिलता, जिससे सेहत से संबंधित के परेशानिया होती है। करेले का जूस पिए। इससे भूख बढ़ती है।
वैद्य हरिकृष्ण पांडेय 'हरिश '
Post a Comment