ठंडाई
ठंडाई सिर्फ होली में ही पी जाने वाली पेय पदार्थ नहीं है। गर्मी की दिनों में भी इसका सेवन काफी लाभदायक होता है।
- ठंडाई अम्लपित्त, पेट की गर्मी व जलन, मुंह के छाले, पेट का अल्सर, ताकत प्रदर, लू, डायरिया, उल्टी, हैजा में अत्यधिक लाभकारी है।
- आंतो को मदद कर कब्ज दूर करने और कफ में आराम देती है। शरीर में बढ़े हुए पित्त प्रकोप को शांत कर सेक्स सम्बंधित समस्याओ में लाभकारी है।
- यह दिमाग को शाक्ति, ताजगी और शीतलता प्रदान कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही हृदय को बल देने वाली भी होती है।
- मानसिक रूप से सक्रिय रहने, एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने में भी यह फायदेमंद है। गर्मी सेवन से कठिन कार्य को समझना आसान होता है।
- पेट में अल्सर होने या दर्द रहने के दौरान एक गिलास ठंडाई पीकर देखे। दिन में तीन से चार बार दूध की लस्सी में डालकर पीने से भी लाभ होगा।
- जो लोग शीतल प्रकृति के होते है, उन्हें सुबह में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। जुकाम भी सेवन न करे। ऐसे में आप दोपहर में इसे पी सकते है।
- मस्तिष्क की स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ विद्वान ठंडाई में सफ़ेद चंदन का बुरादा, कमलगटटा, कच्ची खांड, तगर, ब्रह्मी, कासनी और मुलेठी डालने की वकालत करते है।
- संक्रमण के कारण कई बार पेशाब में जलन महसूस होती है। दवाइयों की बजाय ठंडाई का सेवन प्रतिदिन करने से यह समस्या दूर हो जाती है।
- कुछ लोग मुंह में छाले से परेशान रहते है। जब छालों से परेशान हो, तो ठंडाई का सेवन करने से छाले एक-दो दिन में ठीक हो जाते है।
- ये कई रोंगो के लिए रामबाण दवा है। कोल्ड ड्रिंक पीना चाहते है। तो सॉफ्ट ड्रिंक पीने की बजाय ठंडाई का सेवन करे। शरीर को लाभ अधिक होगा।
- गर्मी में इसे पीना अमृत से कम नहीं माना गया है। यह गर्मी के प्रकोप को दूर करने के साथ-साथ शरीर को तुरंत शक्ति प्रदान करने वाला पेय है।
- यदि आपको नींद नहीं आती या लगातार सिर दर्द की समस्या बानी रहती, तो प्रतिदिन ठंडाई पीने से लाभ होगा। ठंडाई अच्छी क्वालिटी का ही पीए।
- गर्मी में लू, डायरिया, उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन आदि की समस्याओं से से लोगों को दो -चार होना पड़ता है। इन तमाम समस्याओं से ठंडाई छुटकारा दिलाती है।
- बदाम, केसर, पिस्ता, सौंफ, खसखस, तरबूज के बीज, हरी इलायची, काली मिर्च दिमाग को तरोताजा रखते है। इस पेय काफी पौष्टिक होता है।
- सुबह घर से बाहर निकलने के पहले एक गिलास ठंडाई पीने से आप दिन भर फिट रहते है। इससे दिन भर भागदौड़ करने की एनर्जी भी मिलती है।
वैद्य हरिकृष्ण पांडेय 'हरिश '
Post a Comment