पेट में कीड़े हैं तो टमाटर खाएं
पेट में कीड़े हैं तो टमाटर खाएं
खाने में जरा सी लापरवाही हुई नहीं की हो गया अजीर्ण। इसका प्रमुख कारण है हर समय खाते रहना। तले पदार्थ, तेज मिर्च मसाले, बासी भोजन, फास्ट फूड आदि इसके सेवन से पाचन क्रिया विकृत हो जाती है। जो खाए गए खाद्य पदार्थों का पाचन सही नहीं कर पाती।
इससे बचने के उपाय हैं समय पर खाना, ताजा भोजन खूब चबाकर खाना, तेल मसालों वाले भोजन से दूर रहना आदि। बदहजमी से कब्ज हो जाती है सबसे पहले कब्ज दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण रात को सोते समय एक चम्मच गर्म पानी से लेना चाहिए।
तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच लेने से बदहजमी दूर होती है। जीरा, हींग भून कर जरा सा सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से लेने लाभ होता है।
अदरक का रस एक चम्मच, नींबू का रस एक चम्मच, चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर लेने से शीघ्र राहत मिलती है। प्रयोग भोजन के बाद लाभकारी है।
सोंठ और धनिया चूर्ण आधा-आधा चम्मच गुनगुने पानी से लेने से लाभ होता है।
संतरे के रस में सोंठ का चूर्ण मिलाकर लेने से भोजन की रुचि बढ़ती है। बदहजमी दूर होती है। जरा सा नमक मिलाकर भोजन के बाद लेना लाभकारी है।
भोजन के साथ टमाटर काट कर उस पर काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर खाने से कुछ ही दिनों में अजीर्ण दूर होगा। भूख बढ़ेगी आंतों में कीड़े होंगे तो वह भी नष्ट होंगे।
अनार के सूखे पत्ते और सेंधा नमक मिलाकर एक चम्मच गर्म पानी से लेने पर फायदा होता है।
लवण भास्कर चूर्ण आधा चम्मच, चित्रकादि वटी दो गोली सुबह शाम गर्म पानी से आराम मिलेगा।
Post a Comment