लीची ४-५ फल भोजन करने से
२-३ घंटे पहले चूस कर खाने से भूंख खुल जाती है |
आधा गिलास अनन्नास के रस को
भोजन करने से पहले पीने से भूंख खुलकर लगती है |
चूसने वाला आम को आधा गिलास
रस में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर भोजन करने से पहले थोडा थोडा पीने से भूंख लगने
लगती है |
अदरक को महीन काटकर उसमे
नमक मिलाकर दिन में भोजन से पहले खाने पर ६-७ दिन में भूंख लगेगी और पेट भी साफ़ हो
जायेगा |
यदि हमारा पेट साफ़ नहीं है
तो हमें भूख नहीं लगेगी | भूख बढाने के लिए पेट का साफ़ होना अति आवश्यक है रात को
खाना खाने के पश्चात एक चम्मच त्रिफला गरम पानी से या गरम दूध के साथ लेने से आपका
पेट साफ़ होगा और भूख भी लगेगी |
नींबू के रस को एक गिलास
पानी में मिलाकर सुबह सुबह खाली पेट पीने से भूख लगेगी |
व्यायाम भूख के लिए बहुत
जरुरी है इससे आपके शरीर मैं कैलोरीज़ बर्न होती हैं इससे आपकी भूख बढ जाएगी |
पानी पीने से हमारी पाचन
शक्ति ठीक होती है एक दिन में मनुष्य को ८ से १० गिलास पानी पीना जरुरी होता है |
अधिक से अधिक हेल्दी फ़ूड जैसे
पनीर, बादाम, अखरोट, अनार, तरबूज की गिरी खाने से भूख बढती है |
भोजन से पहले चुकंदर, गाज़र,
टमाटर, पत्ता गोभी, पालक और अन्य साग सब्जियों का रस बनाकर पीने से भी भूख लगती है
|
{बातें सेहत की } के माध्यम से आपकी सेहतनिरोग रहने के लिये {लेखों} {आर्टीकलों}के द्वारा दी जारही जानकारी में पूरी सावधानी वरती जाती है।लेकिन प्रत्येक मनुष्य प्रक्रति अलग होने के कारण सभी समान लाभ नही होसकता।उक्त उपाय/उपचार प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है |
Post a Comment