हरी मटर खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे
क्या आप जानते है हरी मटर हमारे शरीर के
लिए काफी लाभदायक होती है| हरी मटर खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है और हरी
मटर के सेवन से शरीर का वजन भी सीमित रहता है| हरी मटर से और भी बहुत सारी बिमारिया दूर होती है| हरी मटर में सम्पूर्ण मात्रा में
विटामिन उपलब्ध होते है जो हमारे शरीर के लिये काफी लाभदायक होते है| हरी मटर खाने से हमें काफी फायदे होते
है उनमे से ये प्रमुख है|
- कोलेस्ट्रॉल
की मात्रा को कम करता है
- दिल
की बीमारी से राहत
- हड्डियों
के लिए असरदार
- चेहरे
में चमक
- थकावट
को दूर करे
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है
प्रतिदिन हरी मटर खाने से हमारे शरीर
में कोलेस्ट्रोल की मात्रा काफी कम हो जाती है| कोलेस्ट्रोल एक मोम जैसा पदार्थ होता है| जो हमारे शरीर में मोटापा लाता है और शरीर का वजन भी काफी बढ़ जाता है| कोलेस्ट्रोल शरीर के लिए काफी
नुकसानदायक होता है| इसको कम करने लिए एकमात्र घरेलू उपाय मटर है| जिसका प्रतिदिन सेवन करने से कुछ ही दिनों में शरीर में कोलेस्ट्रोल
की मात्र कम हो जाती है|
दिल की बीमारी से राहत
क्या आपको पता है मटर खाने से दिल की
सारी बिमारियो से निजात मिलता है| अगर आप प्रतिदिन अपने भोजन में मटर का प्रयोग करे तो आपको किसी भी
प्रकार की दिल की बिमारी नहीं होगी| मटर शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता
है| हमारे घरों में मटर काफी आसानी से मिल जाता है| इसलिए सदियों से हमारे पूर्वज भी मटर को दवाई बताते है|
हड्डियों के लिए असरदार
एक सर्वे के मुताबिक़ प्रतिदिन मटर खाने वाले मनुष्य की हड्डिया काफी मजबूत होती
है| शरीर की कोई हड्डी टूट जाने पर जब भी हम
डॉक्टर के पास जाते है डॉक्टर भी हरी मटर खाने का आदेश देते है| हड्डियों को मजबूत होने के लिए कैल्शियम
की जरूरत होती है जो मटर में भरपूर मात्रा में पाई जाती है| प्रतिदिन मटर का प्रयोग करने से हड्डियां मजबूत रहती है और जोड़ों के
दर्द से भी निजात मिलता है|
चेहरे में चमक
चेहरे में चमक लाने के लिये भी मटर का इस्तेमाल किया जाता है| शरीर में संपूर्ण मात्रा में विटामिन
उपलब्ध होते हैं तो हमारा चेहरा खुद चमकने लगता है| हरी मटर में हर प्रकार के विटामिन होते हैं जोकि हमारे शरीर की सारी जरूरतों को पूरा करते हैं| जिससे चेहरे में चमक भी बनी रहती है| इसलिए प्रतिदिन मटर का प्रयोग करना चाहिए|
ये भी पढें -
थकावट को दूर करे
मटर खाने से भी शरीर को काफी उर्जा
मिलती है|
सारे प्रकार के विटामिन होने के कारण
मटर हमारे शरीर में ऊर्जा भी प्रदान करता है| शरीर में मटर सम्पूर्ण मात्रा में विटामिन उपलब्ध कराता है जिससे
हमें थकावट भी महसूस नहीं होती है| मटर में काफी मात्रा में प्रोटीन भी उपलब्ध होते है|
Post a Comment