क्यों है दातों के लिए फायदेमंद अदरक का टुकड़ा
क्यों है दातों के लिए फायदेमंद अदरक का टुकड़ा
अदरक आयुर्वेदिक दवा का एक रुप है| काफी सारी दवाइयों को बनाने में भी अदरक
का प्रयोग किया जाता है| अदरक का प्रयोग घरों में चाय में , खाने में, गार्लिक बनाने में आदि चीजों में किया जाता है| यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| यह कई सारी बीमारियों का इलाज करता है| अदरक के प्रयोग से घर पर ही बहुत सारी बीमारियों का इलाज किया जा
सकता है| अदरक खाने से खांसी जुखाम, दांत दर्द, मुंह से बदबू आना, पेट का हाजमा ठीक करने और पेट साफ करने के काम आता है| आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों से अवगत कराएंगे जिनका
इलाज आप घर पर ही केवल अदरक के प्रयोग से कर सकते हैं|
दात दर्द में राहत
दांत दर्द होने पर अदरक का एक छोटा सा
टुकड़ा खाने से दांत दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है| अदरक से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है| और दांतों में चमक भी बनी रहती है| इसके लिए एक छोटे से अदरक के टुकड़े को
आग में जलाकर चबाना चाहिये| दात दर्द की समस्या से काफी जल्दी निजात मिलता है| यह घरेलू नुस्खा काफी कारगर है|
मुह की बदबू दूर करे ‘
काफी लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है| इसका प्रमुख कारण या तो पेट अच्छी तरह से साफ न होना, या शरीर में किसी प्रकार की बीमारियों, मसूड़ों का सड़ना| मुह की बदबू को आप घर पर ही केवल अदरक
के प्रयोग से खत्म कर सकते हैं इसके लिए आपको अदरक के टुकड़े को कुछ दिनों तक चबाना होगा| जिससे कुछ ही दिनों बाद आपके मुंह से बदबू आना खत्म हो जाए|
पेट साफ़ करने में मददगार
कुछ लोगों का पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता| जिसकी वजह से भी पूरा दिन बेचैन रहते हैं| और इसी कारण कोई भी काम में मन नहीं लगा पाते| और इसकी वजह से पूरे दिन नींद आने लगती है| इससे छुटकारा पाने के लिए अदरक का प्रयोग काफी फायदेमंद होगा| इसका प्रयोग करना काफी आसान है सुबह के
समय अदरक का पानी पीने से पेट आसानी से साफ हो जाता है| गर्म पानी में अदरक को उबालकर पानी ठंडा करके पी लीजिए आपका पेट आसानी
से साफ हो जाएगा|
वजन कम करने में मददगार
वजन कम करने के लिए अदरक का प्रयोग काफी
फायदेमंद माना जाता है| इसका प्रयोग करना काफी आसान है| रोजाना सुबह गर्म पानी में अदरक को उबालकर पानी को पीने से कुछ ही
दिनों में वजन कम होने लगता है| यह तरीका काफी सालों से अपनाया जा रहा है| अदरक का पानी पेट भी अच्छी तरह से साफ करता है और शरीर की चर्बी को
बहुत जल्दी
कम करने लगता है| इससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होने लगता है|
सर्दी जुखाम में मदद करे
सर्दी जुखाम होने पर चाय में अदरक डालकर पीने से जुखाम कुछ ही मिनटों
में कम होने लगता है| यह तरीका काफी सालों से अपनाया जा रहा है| इसको हमारे पूर्वज ज्यादा अपनाते थे| उनसे ही यह घरेलू नुस्खा आज के युग में प्रयोग में लाया जा रहा है|
Post a Comment