क्यों है गुड़ सेहत के लिए लाभदायक
क्यों है गुड़ सेहत के लिए लाभदायक
गुड सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता
है| इसका प्रयोग हर घर में किया जाता है| काफी लोग इसका प्रयोग चाय के साथ करते
हैं और कुछ लोग खाना खाने के बाद इसका प्रयोग करते हैं| पर क्या आप जानते हैं गुड़ खाने से बहुत से फायदे होते हैं| सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए
काफी फायदेमंद माना जाता है| गुड़ खाने से हमारा शरीर काफी गर्म हो जाता है| इसे सर्दियों में राहत मिलती है| सर्दी जुकाम जैसी समस्या में भी दूध के
साथ गुड़ दिया जाता है| इससे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है और बीमारी पसीने के रूप में
बाहर निकलती है| आज हम आपको कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताएंगे| जिनको आप केवल गुड के प्रयोग से ठीक कर सकते हैं|
जोड़ो के दर्द से छुटकारा
उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों का दर्द
काफी ज्यादा होने लगता है| यह शरीर में कैल्शियम की कमी से होता है| गुड में भरपूर मात्रा में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो कि
जोड़ों के दर्द के लिए काफी लाभदायक माना जाता है| हमारे घरों में बुजुर्ग लोग अभी भी जोड़ों का दर्द होने पर गुड़ और चाय पीते हैं| इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है|
ब्लड प्रेशर से राहत
ब्लड प्रेशर की समस्या वालों को गुड़ का प्रयोग अधिक करना चाहिए| जिनको भी ब्लड प्रेशर होता है उनके लिए
गुण काफी फायदेमंद माना जाता है| डॉक्टर भी ब्लड प्रेशर की समस्या वालों को गुड़ खाने के लिए बोलते हैं| गुड एक ऐसी घरेलू दवा है जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म किया
जा सकता है|
वजन कम होता है
गुड वजन कम करने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है| जिसका सीमित मात्रा में उपयोग वजन भी कम कर सकता है| और यदि इसका अधिक मात्रा में उपयोग किया गया तो वजन काफी मात्रा में
बढ़ भी सकता है| वजन को कम करने के लिए रोजाना गर्म पानी और गुड़ का सेवन करें| जिससे कुछ ही दिनों में वजन कम होने
लगेगा|
खाना पाचन करने में मदद करता है
खाना खाने के बाद गुड़ खाने से खाना
पाचन होता है और गैस की समस्या नहीं होती है| कहा जाता है कि मांस खाने के बाद गुड़ का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर
में शक्ति
आएगी| पुराने जमाने के लोग गुड़ भी घर में बनाते थे और इसका
इस्तेमाल काफी अच्छे ढंग से करते थे| फिर खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ का जरूर खाते थे जिससे खाया हुआ
खाना पाचन हो जाता है और पेट में गैस की समस्या नहीं होती है |
Post a Comment