क्यों हर भारतीय के घर में होती है तुलसी
क्यों हर भारतीय के घर में होती है तुलसी
शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पवित्र भगवान के रूप में माना जाता है| भारत के हर एक घर में तुलसी देखने को मिलती है| क्या आप जानते हैं तुलसी एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी काम करती है| तुलसी से काफी सारे रोग दूर किए जा सकते हैं| रोजाना चाय में तुलसी का एक पत्ता डालकर खाने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है और हमें सर दर्द अत्यधिक नींद आना ऐसी बीमारी नहीं होती है| आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे जो हमारी दिनचर्या में आती हैं और केवल तुलसी से इनका निवारण किया जा सकता है|
मुह की बदबू से राहत
मुंह की बदबू को तुलसी से खत्म किया जा
सकता है| तुलसी के एक पत्ती चबाने पर मुंह से सारी बदबू खत्म हो जाती है| इसका इस्तेमाल हर एक भारतीय करता है| पर कुछ लोग जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं है वे इसका इस्तेमाल नहीं
करते हैं| बाकी पूरे हिंदुस्तान में तुलसी का
इस्तेमाल किया जाता है|
सर्दी जूखाम से राहत
सर्दी जुखाम से कुछ ही मिनटों में तुलसी से राहत पा सकते हैं| इसका इस्तेमाल करना काफी सरल है| इसके लिए आपको तुलसी के 5 पत्तों को उबलते हुए पानी में डालकर उस
पानी को पीने से कुछ ही मिनटों में शरीर से सर्दी जुखाम खत्म हो जाता है| यह तरीका काफी कारगर है और इसका
इस्तेमाल हमारे बुजुर्ग लोग सदियों से करते आ रहे हैं|
सर दर्द की समस्या से राहत
सर दर्द की समस्या होने पर तुलसी का पत्ता चबाने से कुछ ही मिनटों
में सर दर्द की समस्या से राहत मिलती है| कुछ लोगों को सर दर्द की जन्मजात बीमारी होती है इस बीमारी का निवारण भी केवल
तुलसी के पत्ते चबाने से किया जा सकता है| जिन लोगों को यह बीमारी जन्मजात है उन्हें ब्राह्मी के पत्ते और तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए| इससे उनकी बीमारी कुछ ही महीनों खत्म हो जाएगी|
पेट की सफाई
पेट की समस्या काफी लोगों को आती है| पेट में अत्यधिक गैस बनने लगती है| तली भुनी चीजों का इस्तेमाल करने से पेट में जलन
होने लगती है और गैस बनने लगती है| इसके लिए तुलसी के पत्तों का पानी काफी फायदेमंद होता है| तुलसी के पत्तों का पानी पीने से पेट
आसानी से साफ हो जाता है| और शरीर काफी हल्का लगने लगता है|
Post a Comment