नारियल खाने से होने वाले फ़ायदे (Benefit of Coconut in Hindi)
नारियल एक फल है| जो आयुर्वेदिक दवा का भी काम करता है| इसका इस्तेमाल अंग्रेजी दवाइयों को बनाने में भी किया
जाता है| और इससे तेल भी बनाया जाता है| इसका तेल शरीर में लगाने से त्वचा
संबंधित रोग नहीं होते हैं| और त्वचा में झुर्रियां नहीं होती है| और मांसपेशियां मजबूत होती हैं| कच्चे नारियल का सेवन करने से चेहरे में चमक बनी रहती है| काफी लोग इसे अपनी खूबसूरती को बढ़ाने
के लिए भी प्रयोग करते हैं| नारियल का इस्तेमाल काफी तरीकों से किया जाता है| कुछ लोग कच्चा नारियल का इस्तेमाल करते
हैं और कुछ लोग नारियल का सूखे दाने का इस्तेमाल करते हैं| और कुछ लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल
करते हैं| सभी प्रकार से नारियल सेहत के लिए
फायदेमंद होता है|
हड्डियाँ मजबूत
नारियल में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है| जो कि हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है| नारियल का सेवन करने से हमारी हड्डियां
काफी मजबूत होती है| और नारियल के तेल को जोड़ो पर लगाने से जोड़ों का दर्द नहीं होता है| उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों को
हड्डियों से संबंधित काफी बीमारियां होती हैं| कुछ लोगों के जोड़ों में दर्द होने लगता है| इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए नारियल का सेनव करे| या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है|
दिल की बीमारियों से राहत
दिल की बीमारियों से निजात पाने के लिए नारियल काफी फायदेमंद माना
जाता है| दिल की बीमारी वाले मरीजों को नियमित
रूप से नारियल का इस्तेमाल करना चाहिए| नारियल तेल का इस्तेमाल भी करना चाहिये| इससे उन्हें काफी जल्दी दिल की बिमारी से निजात मिलेगा| और उन्हें हार्ट अटैक की समस्या कभी नहीं आएगी| डाक्टर भी दिल के मरीजो को नारियल खाने की सलाह देते है|
खूबसूरती बढ़ाये
नारियल का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जाता है| नारियल तेल को चेहरे पर लगाते हैं| जिससे चेहरे के दाग धब्बे खत्म हो जाते
हैं| और चेहरा काफी खुबसूरत नज़र आने लगता है| चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ
लोग नारियल पानी से मुंह भी धोते है इससे चेहरे में पिंपल्स नहीं होते हैं| महीने में एक या दो बार चेहरे को नारियल पानी से धोना चाहिए इससे
चेहरे में पिम्प्लस और दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं|
बाल काले करने में सहायक
नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बाल काले और घने बने रहते हैं| काफी लोग अपने बालों को काला करने के
लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं| नारियल तेल में बालों को घना और काला करने का काफी अच्छा गुण पाया
जाता है| ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए भी नारियल तेल का
इस्तेमाल करती है|
Post a Comment