फोड़े फुंसी का घरेलू उपचार
फोड़े फुंसी से काफी लोग परेशान होते
हैं| यह हमारे शरीर के निचले भाग पर ज्यादा
होते हैं| इसमें शरीर से बाहर दाने निकलने लगते हैं| और उनमें काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है| इनको ठीक करने के लिए अंग्रेजी दवाइयों से अधिक घरेलू उपचार काफी फायदेमंद माना जाता है| अंग्रेजी दवाइयों का इस्तेमाल करने से 1 से 2 महीने में इस बीमारी से निजात पाया जाता है| और वही घरेलू उपचार करने से केवल 2 से 3 दिन में फोड़े फुंसी से राहत मिलती है| यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो
सकती है| आज हम आपको फोड़े और फुंसी को ठीक करने
के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे| जिनका इस्तेमाल करने से केवल 2 से 3 दिन में आपको इस बीमारी से निजात मिलेगा|
लहसुन के रस में शहद
फोड़े और फुंसी को जड़ से खत्म करने के
लिए लहसुन के रस में शहद को मिलाकर रस को फोड़े और फुंसी में लगाने से केवल 2 से 3 दिन में निजात पाया जा सकता है| शहद और लहसुन का पेस्ट काफी ज्यादा असरदार होता है| इससे फोड़े और फुंसी काफी जल्दी खत्म हो
जाते हैं| यह तरीका हमारे बुजुर्गों द्वारा अपनाया जाता है| पहले अस्पतालों की कमी के कारण लोग घरों पर ही दवाइयां बनाते थे| उन्हीं के द्वारा बनाई गई दवाइयों में
से लहसुन और शहद का पेस्ट भी एक है| यह फोड़े फुंसी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है|
प्याज का आधा टुकड़ा
फोड़े और फुंसी में प्याज का आधा टुकड़ा काटकर उसके अंदर के हिस्से को फोड़े और फुंसी में लगाने से कुछ ही देर में दर्द से राहत मिलती है| और 2 से 3 दिन में फोड़े फुंसी जड़ से खत्म हो जाते हैं| यह तरीका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है| हालाकि प्याज के कटे टुकड़े को फोड़े फुंसी में लगाने से थोड़ी बहुत
जलन महसूस होती है| जो कि कुछ देर बाद खत्म हो जाती है| पर यह उपाय काफी ज्यादा कारगर है| इससे फोड़े फुंसी को 2 से 3 दिन में ही खत्म किया जा सकता है|
कच्ची हल्दी का लेप
फोड़े फुंसी में कच्ची हल्दी का लेप लगाने से भी बहुत ही जल्दी निजात पाया जा सकता है| हल्दी एक आयुर्वेदिक दवा का रूप है| यह काफी सारी बीमारियों में काम आती है| कच्ची हल्दी का लेप लगाने से फोड़े
फुंसी से काफी जल्दी राहत मिलती है| और दर्द का अनुभव भी नहीं होता है|
नीम के पत्तो का लेप
नीम की पत्तियां आयुर्वेदिक दवा है| इससे काफी सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता है| नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर फोड़े और फुंसी में लगाने से काफी जल्दी राहत मिलती है| नीम के पत्तों में बैक्टीरियाँ को ख़त्म करने की ताकत होती है|
Post a Comment