प्रतिदिन आवले के सेवन से होते हैं ये चमत्कारी लाभ
आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना
जाता है| आवले में विटामिन सी की मात्रा सबसे
अधिक होती है| और प्रतिदिन आवला खाने से हमें बहुत फायदे होते है| शरीर में 60% से अधिक बीमारियों का इलाज आंवले से किया जा सकता है| हमारे आस-पास आंवला आसानी से उपलब्ध हो जाता है| इसलिए हमें प्रतिदिन आंवले का सेवन करना
चाहिए| आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी लाभों के बारे में आपको
बताने वाले हैं जो हमारी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं|
विटामिन सी की मात्रा
आवले में विटामिन सी की सबसे अधिक
मात्रा पाई जाती है| जोकी हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है| विटामिन सी की कमी से हमें काफी रोग होते हैं जैसे - शरीर में ऊर्जा
ना होना,
मसूड़ों में सूजन, दांत ढीले हो जाना और हिलना, मुंह से दुर्गंध आना, शुष्क त्वचा, पायरिया, शरीर के घाव आसानी से न भरना आदी समस्याएं आ सकती है| इसलिए प्रतिदिन विटामिन सी हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है| विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत आवले को
माना जाता है|
काले और घने बाल
बालों को काला और घना बनाने के लिए
सदियों से आवले का प्रयोग किया जा रहा है| कुछ लोग आंवले का तेल प्रयोग करके अपने बालों को काला और घना बना रहे
हैं और कुछ लोग प्रतिदिन आंवला खाकर| प्रतिदिन आंवले के सेवन से बाल काले , मजबूत और घने बनाए जा सकते हैं| केवल 1 से 2 महीने आवले के प्रयोग से बालो को काला और घना बनाया जा सकता है|
रूखी सूखी त्वचा से राहत
रूखी सूखी त्वचा से निजात पाने के लिए
भी आवला काफी फायदेमंद माना जाता है| आवले से त्वचा में होने वाली काफी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है| अगर आपकी त्वचा में किसी भी प्रकार की
कोई समस्या है तो आप घर पर ही केवल आंवले के सेवन से त्वचा में होने वाली सारी बीमारियों
से निजात पा सकते हैं| यदि आपको फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या है तो आप
आंवले का तेल उस जगह पर लगाएं ऐसा प्रतिदिन करने से कुछ ही दिनों में फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या से भी निजात
पाया जा सकता है|
दांतों में चमक
दांतों में चमक लाने के लिए भी आवले का प्रयोग किया जाता है| आवले में विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है|जिससे दांतो की होने वाली सारी समस्याएं भी दूर हो जाती है| विटामिन सी की कमी से होने वाला रोग
स्कर्वी से निजात पाने के लिए भी आंवले का प्रयोग किया जाता है| और मुंह की बदबू को भी से दूर किया जा सकता है| प्रतिदिन आंवले का सेवन करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है|
Post a Comment