पुदीना क्यों है सेहत के लिए इतना फायदेमंद
पुदीना जिसे कुछ लोग मिंट भी कहते हैं इसका सेवन करना शरीर के लिए काफी लाभदायक
माना जाता है| पुदीना शरीर के लिए काफी ठंडा होता है गर्मी के दिनों में इसका अधिक
से अधिक इस्तेमाल किया जाता है| हालांकि इसका इस्तेमाल पूरे साल भर भी किया जाता है| अधिकांश इसका इस्तेमाल गर्मियों में ही होता है| इसका इस्तेमाल करने से पेट की बीमारियों
से राहत मिलती है| और इससे मुंह की बदबू को आसानी से दूर किया जाता है| पुदीना एक आयुर्वेदिक दवा का रूप है| पहले पुदीना जंगलों में हुआ करता था| लोगों को इसकी अच्छी जानकारी होने की वजह से लोग अब
घरों में भी पुदीना लगाते हैं| इसका उपयोग कई तरीकों से किया जाता है| कुछ लोग इसकी चटनी बनाकर सेवन करते हैं| और कुछ लोग पुदीने का सूप बनाकर पीते हैं|
पेट दर्द से राहत
गर्मियों में काफी लोगों को पेट दर्द की
समस्या रहती है| गर्मियों में पेट में गैस बनने के कारण लोगों को यह समस्या काफी
ज्यादा आती है| इस समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है| पुदीने का इस्तेमाल किसी भी रुप में
किया जा सकता है| आप इसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं और इसकी हरी पत्तियों को भी चबा सकते हैं| इससे पेट दर्द की समस्या इसे काफी जल्दी राहत मिलती है| डॉक्टर भी पेट दर्द की समस्या होने पर पुदीन हरा
की गोलियां देते हैं| जिनमे 99% पुदीना होता है और 1% काली मिर्ची और अजवाइन होती है|
शरीर को ठंडा रखे
शरीर को ठंडा रखने के लिए भी पुदीने की पत्तियां चबाई जा सकती है| और पुदीने का सूप पिया जा सकता है| पुदीने की पत्तियां चबाने से हमारा शरीर काफी ठंडा रहता है| गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी अधिक
मात्रा में किया जाता है| लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीने की पत्तियों को चबाते है| और पुदीने की पत्तियां चबाने से हमारा
दिमाग भी गर्म नहीं होता है| जिससे हमें सर दर्द की समस्या नहीं होती है|
मुह की बदबू से राहत
मुंह की बदबू काफी लोगों की समस्या है| इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग काफी तरीके अपनाते हैं पर फिर भी
उनके मुंह की बदबू नहीं जाती है| मुंह की बदबू को मिटाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है| पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता
है| और साथ में मुंह की बदबू को मिटाने के
लिए आयुर्वेदिक दवा है| यदि आप भी मुंह की बदबू से परेशान हैं तो आप भी पुदीने की पत्तियों
को चबाये| इससे आपके मुंह की बदबू खत्म हो जाएगी|
मोटापा कम करने में सहायक
रोजाना सुबह के समय पुदीने का पानी पीने से हमारे शरीर की सारी चर्बी खत्म हो जाती है| जिससे हमारा वजन काफी कम हो जाता है| और बाहर को निकला हुआ पेट अंदर की तरफ चले
जाता है| वजन कम करने के लिए पुदीने का इस्तेमाल
काफी अधिक मात्रा में किया जाता है| इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है| इसके लिए आपको गर्म पानी में पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी
को ठंडा करना है| पानी ठंडा होने के बाद उसका सेवन कीजिए| इससे आपका वजन कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा|
Post a Comment