सरसों का तेल क्यों है इतना फायदेमंद
सरसों का तेल क्यों है इतना फायदेमंद (Sarson Ke Tel Ke Fayde)
शास्त्रों के अनुसार सरसों के तेल को पवित्र माना जाता है| सरसों के तेल से मंदिरों में दिए भी जलाए जाते हैं| और सरसों के तेल एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी काम करता है| सरसों के तेल से शरीर को मालिश करने पर शरीर में ताकत बनी रहती है| और त्वचा हमेशा खिली रहती है| सरसों के तेल को बहुत सी बीमारियों के लिए प्रयोग किया जाता है| आज कुछ ऐसी ही बीमारियां जो घर पर ही सरसों के तेल से ठीक की जा सकती उनके बारे में हम आपको बताएंगे|
जोड़ों का दर्द
जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने
के लिए सरसों का तेल बहुत ही कारगर सिद्ध होता है| सरसों के तेल से मालिश करने पर जोड़ों का दर्द कुछ ही मिनटों में कम
हो जाता है| और सरसों के तेल को गर्म करके उसमें नमक मिलाकर लगाने से जोड़ों के दर्द से कुछ ही
मिनटों में राहत मिलती है|
मसूड़ों में आने वाली सूजन
मसूड़ों में आने वाला सूजन सरसों के तेल से खत्म किया जा सकता है| सरसों के तेल में संपूर्ण मात्रा में
उपलब्ध होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं| सरसों के तेल को खाने के लिए भी प्रयोग
किया जाता है| जो लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल नहीं
करते उन्हें मसूड़ों में सूजन की समस्या आती है|
फंगल संक्रमण
गर्मी के दिनों में फंगल इन्फेक्शन बहुत ज्यादा फैलता है| यह त्वचा में होने वाला रोग है| इस रोग से निजात पाने के लिए सरसों के
तेल को गर्म करके अपनी शुष्क त्वचा पर लगाने से कुछ ही दिनों में फंगल इंफेक्शन से
निजात पाया जा सकता है|
खुजली
नहाने के बाद कुछ लोगों को शरीर में
खुजली की समस्या आती है| इस समस्या से निजात पाने के लिए केवल सरसों के तेल से शरीर में मालिश
करने पर निजात पाया जा सकते हैं| सरसों के तेल शरीर पर लगाने से त्वचा भी
खिली खिली रहती है और हड्डियां भी मजबूत होती है|
खांसी जुकाम
खांसी जुकाम जैसी समस्या होने पर भी सरसों के तेल से निजात पाया जा
सकता है| सरसों के तेल को शरीर में लगाने से शरीर
गर्म होने लगता है जिससे खांसी जुकाम जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है|
होठों को ठीक करने में मदद
ठंड के दिनों में होंठ फटने की समस्या बहुत से लोगों को आती है| इस समस्या से निजात पाने के लिए आप घर
पर ही सरसों के तेल के इस्तेमाल से होठों को ठीक कर सकते हैं| सरसों के तेल को होठों पर लगाने से 1 से 2 दिन में ही ठीक हो जाते हैं|
Post a Comment