शरीर के तिल से है परेशान अपनाए ये घरेलू उपाय
शास्त्रों के अनुसार शरीर में तिल होना
कुछ लोगों के लिए लाभदायक माना जाता है और कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक| हालांकि इस बात को आजकल लोग मजाक समझते हैं| आजकल लोग शरीर से तिल को पूरी तरह से मिटाना चाहते हैं| उनका कहना है कि शरीर में तिल होने से
खूबसूरती में कमी आती है| आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने शरीर के तिल को पूरी तरीके से मिटा सकते हैं| और अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं|
धनिया पत्ती का रस
हरी धनिया जो कि हर खाने को स्वादिष्ट
बना देती है| ठीक उसी प्रकार हरी धनिया को खूबसूरती के लिए भी प्रयोग में
लाया जाता है| आप भी हरी धनिया को प्रयोग में लाकर अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकते
हैं| यह तरीका हजारों साल पुराना है| पुराने जमाने में लोग शादी के दिन दूल्हे या दुल्हन को खूबसूरत बनाने के लिए हरी
धनिया को प्रयोग में लाते थे| इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है हरी धनिया को पीसकर उसका रस चेहरे
में 1 घंटे तक लगाकर धोने से चेहरे में दाग धब्बे बिल्कुल खत्म हो जाते हैं| और चेहरा चमकने लगता है| चेहरे से तिल मिटाने के लिए हरी धनिया के रस को 3 महीने तक लगातार लगाना पड़ेगा| इससे आपके चेहरे से तिल खत्म हो जाएगा|
लहसुन का पेस्ट
यह बहुत ही कारगर नुस्खा बताया जाता है इसको सदियों से लोग चेहरे में चमक और दाग धब्बों को मिटाने के लिए
प्रयोग में लाते थे| आजकल लोग अंग्रेजी दवाइयों की वजह से पुराने घरेलू नुस्खों को भूल चुके हैं| यह घरेलू नुस्खे पुराने जमाने में प्रयोग में लाए जाते थे| पुराने जमाने में लोग अस्पतालों में
नहीं जाते थे| घर पर ही समस्या का समाधान ढूंढते थे| इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है इसके लिए आप को लहसुन को पीसकर
उसका पेस्ट तैयार करना होगा| और सुबह के समय दो-तीन घंटे के लिए अपने तिल पर लगाना होगा| यह तरीका एक हफ्ते तक लगातार करने पर शरीर से दिल
को गायब कर देता है|
आलू का छिलका
क्या आप जानते हैं जिस आलू को हम रोज तो अपनी सब्जी में खाते हैं
उसके छिलकों से भी चेहरे पर चमक लायी जा सकती है| आलू के छिलके में संपूर्ण मात्रा में
कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि हमारी त्वचा की थी बहुत ही लाभदायक होता है| चेहरे पर चमक लाने के लिए आलू के छिलके
को चेहरे में लगाया जाता है| इन घरेलू तरीकों को पुराने जमाने में प्रयोग में लाया जाता था| लोगों के पास संसाधनों की कमी थी लोग घर
पर ही हर बीमारी का समाधान ढूंढ लेते थे|
चुने का पेस्ट
तिल को मिटाने के लिए चूने का पेस्ट बहुत ही लाभकारी है ज्यादा
मात्रा में
लगाने से त्वचा जल भी जाती है| इसका सीमित मात्रा में उपयोग 2 से 3 दिन में ही तिल को गायब कर देता है| इस तरीके को लोग आज भी अपनाते हैं| क्योंकि यह तरीका बहुत ही जल्दी काम करता है और चेहरे से तिल को गायब
कर देता है| आजकल लोगों को कोई भी काम जल्दी चाहिए
होता है इसलिए लोग इस तरीके को बहुत पसंद करते हैं| इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको चुटकी भर चुने को ठंडे पानी से भिगोकर तिल में लगा देना है 2 से 3 दिन यह तरीका अपनाने से शरीर से तिल गायब हो जाता है|
सेब का सिरका
सेब हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है सेब का सिरका जो कि थेरेपी के
लिए भी
प्रयोग किया जाता है| सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी सेब का
सिरका प्रयोग आता है| कुछ लोग अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सेब का सिरका प्रतिदिन अपने
चेहरे पर लगाते हैं| सेब का सिरका चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक बनी रहती है और चेहरे
में दाग धब्बे नहीं होते हैं| तिल को मिटाने के लिए भी सबसे अच्छा तरीका माना जाता है| इसका प्रयोग करना बहुत आसान है सेब के
सिरके को तिल पर लगाने से कुछ ही दिनों में तिल गायब हो जाता है|
Post a Comment