शहद खाने के फायदे और नुकसान
शहद सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है| शहद से मोटापा भी कम किया जा सकता है| सही मात्रा में शहद का प्रयोग करने से
काफी बीमारियां दूर होती है| शहद से सर्दी जुकाम ,खांसी और शरीर का
मोटापा कम किया जा सकता है| हालांकि शहद की अधिक मात्रा भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती है| शहद को ज्यादा मात्रा में लेने से नाक से खून निकलना, पेट खराब होना आदि समस्याएं हो सकती हैं|
शहद खाने के फायदे
हमारे शरीर के लिए शहद काफी लाभदायक होता है| शायद को सही मात्रा में लेने से बहुत
सारी बीमारियों को घर पर ही ठीक किया जा सकता है| सांस की बीमारी वालों के लिए शहद सबसे अच्छी दवा मानी जाती है| कुछ ऐसी बीमारी है जो घर पर ही ठीक की जा सकती हैं उनके बारे में आज हम
आपको बताएंगे|
खाँसी में आराम
शहद का एक चम्मच खांसी को कुछ ही मिनटों में खत्म कर सकता है| जब भी किसी को खांसी होती है तो उन्हें एक चम्मच शहद सोने से पहले खा
लेना चाहिए| इससे उनकी खासी सुबह तक खत्म हो जाएगी| अगर आपको भी खांसी की समस्या है आप भी शहद के प्रयोग से कुछ ही मिनटों में
खांसी दूर कर सकते हैं|
उल्टी में शहद का प्रयोग
कुछ लोगों को उल्टी की समस्या ज्यादा
आती है| उन्हें शहद का प्रयोग करना चाहिए| शहद के प्रयोग से उल्टी कुछ ही मिनटों
में रुक जाती है| यह एक घरेलू खास नुक्खा माना जाता है|
वजन कम करे
आजकल बहुत से लोगों को वजन की समस्या आती है| लोग अपने अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं| शहद एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिससे कुछ
ही दिनों में शरीर का वजन कम किया जा सकता है| इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको गर्म पानी में एक
चम्मच शहद डालकर रोज सुबह पीना होगा| कुछ ही दिनों में आपके शरीर का वजन कम हो जाएगा|
शहद खाने के नुकसान
अधिक मात्रा में शहद खाने से शरीर में नुकसान भी होते
हैं| शहद को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए| कुछ ऐसे ही नुकसान आज हम आपको बताने
वाले हैं |
एलर्जी
ज्यादा मात्रा में शहद खाने से शरीर में
एलर्जी की समस्या भी आ सकती है| और शरीर में काफी तेजी से खुजली होने लगती है| इसलिए शहद का सीमित मात्रा में उपयोग ही
लाभदायक है|
शिशुओं के लिए नुकसानदायक
शिशु को शहद नहीं देना चाहिए| क्योंकि शहद से हमारा शरीर बहुत गर्म हो जाता है| शिशु उस गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं| और बीमार पड़ने लगते हैं| उनका पेट भी खराब हो सकता है|
कहां जाता है शहद से वजन घटाया जाता है यह बात बिल्कुल सच है पर शहद
के ज्यादा इस्तेमाल से हमारे शरीर का वजन बढ़ भी जाता है| इसलिए शहद का सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए|
Post a Comment