धूम्रपान की आदत को छोड़े इन घरेलू तरीकों से
धूम्रपान स्वास्थ्य
के लिए काफी अधिक हानिकारक होता है| कुछ लोगों को धूम्रपान की आदत पड़ने पर उन्हें काफी अधिक
समस्याओं का सामना करना पड़ता है| धूम्रपान से शरीर की धमनिया ख़त्म हो जाती है| और फेफड़े भी खराब होने लगते हैं| कहा जाता है कि निकोटिन की अधिक
मात्रा लेने से हमारे फेफड़े पूरी
तरह से खत्म हो जाते हैं| यदि एक धूम्रपान करने वाले
व्यक्ति के कपड़ों को नहीं छोड़ा जाए तो 90% से भी अधिक निकोटीन की मात्रा निकलती है| इसे लार भी कहा जाता है| एक स्वस्थ मनुष्य को बीमार बनाने की 30 प्रतिशत निकोटीन की मात्रा ही काफी होती है|
धूम्रपान की आदत लग
जाने पर इंसान पूरी तरह से खत्म हो जाता है| हालांकि उसका शरीर
जिंदा रहता है पर उसके शरीर की पूरी
शक्तियां खत्म हो जाती हैं| और दिमाग काम करना बंद कर देता है| धूम्रपान करने वाले
व्यक्तियों
को सांस की अधिक समस्या आती है| उम्र बढ़ने के साथ-साथ धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को दमा की अधिक
समस्या आने लगती है| और गले का कैंसर होने की भी समस्या आती है| जो लोग धूम्रपान करते हैं उनकी उम्र काफी अधिक कम होने लगती है|
आजकल लोगों में
धूम्रपान करना एक फैशन बन चुका है| लोग टाइम पास करने के लिए भी धूम्रपान करते
हैं| लोगों के अनुसार धूम्रपान करने से दिमाग शांत होता है| अधिक धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से
धूम्रपान करने से नहीं रोका जा सकता है|
धूम्रपान की आदत को छोड़ने या छुड़ाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो काफी अधिक
फायदेमंद है| घरेलू उपाय करने से धूम्रपान की आदत
खत्म हो जाती है|
धूम्रपान छोड़ने के लिए खास घरेलू उपाय
तुलसी के पत्ते
धूम्रपान की समस्या से निजात पाने के
लिए तुलसी की पत्तियां काफी अधिक फायदेमंद मानी जाती है| रोजाना तुलसी की
पत्तियां चबाने से धूम्रपान की आदत को खत्म किया जा सकता है| आयुर्वेद के अनुसार तुलसी की पत्तियों
में एक खास प्रकार का पदार्थ होता है| जो कि निकोटीन की मात्रा को
शरीर से खत्म करता है और शरीर में निकोटिन आने पर शरीर में अलग-अलग प्रकार की तनाव
होने लगते हैं| रोजाना तुलसी की
पत्ती चबाने वाले व्यक्ति को निकोटीन कुछ ही
दिनों में बुरा लगने लगता है| यह तरीका धूम्रपान करने वाले
व्यक्तियों के लिए काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है|
पुदीने के पत्ते
पुदीने की पत्तियां
भी धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए काफी अधिक फायदा नहीं जाती है| धूम्रपान और गुटके का सेवन करने
वाले लोगों के लिए पुदीने की पत्तियां काफी अधिक लाभकारी है| जो लोग धूम्रपान या गुटके का सेवन छोड़ना चाहते हैं उन्हें पुदीने की
पत्तियों का सेवन करना चाहिए| जब धूम्रपान करने का मन करे या गुटखा खाने का मन करे
तब पुदीने की पत्तियां चबाने से धूम्रपान करने की सोच खत्म हो जाती है|
अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्ते चबाने से भी धूम्रपान की
आदत खत्म होने लगती है| अमरूद के पत्ते
रोजाना चबाने वाले व्यक्तियों को
निकोटीन से काफी अधिक एलर्जी होने लगती है| और निकोटीन के नजदीक
आते ही सर दर्द होने की समस्या आने लगती है| यह तरीका भी काफी
अधिक प्रचलित है|
इलायची
इलायची के दाने चबाने से भी धूम्रपान की
सोच खत्म होने लगती है| यदि आप धूम्रपान
छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए इलायची के दानों को अपनी जेब में रखें| जब भी आपको धूम्रपान या गुटखा खाने का मन करे तब
इलायची का सेवन कर ले| इसके सेवन से आपको
कुछ ही दिनों में धूम्रपान की आदत से छुटकारा मिलेगा|
Post a Comment