गले की खराश को दूर करें इन घरेलू उपायों से
ठंड हो या गर्मी गले की खराश कभी भी हो
सकती है| काफी लोगों को यह समस्या पूरे साल भर
रहती है| गले की खराश होने पर लोग काफी अटपटा
महसूस करते हैं| जिससे लोगों के सामने बोलने में भी झिझक होती है| इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिससे कुछ ही
मिनटों में गले की खराश को दूर किया जा सकता है| आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आप केवल 3 से 5 मिनट में ही गले की खराश से निजात पा सकते हैं|
नींबू पानी
गले की खराश को दूर करने के लिए नींबू
पानी काफी लाभदायक माना जाता है| इससे शरीर भी स्वस्थ बना रहता है और शरीर का वजन कम करने के लिए भी
नींबू पानी का इस्तेमाल किया जाता है| गले की खराश को दूर करने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल करें इससे
कुछ ही मिनटों में गले की खराश से निजात मिलेगा| यह तरीका काफी सालों से अपनाया जा रहा है और यह
तरीका काफी कारगर माना जाता है| डॉक्टर भी गले की खराश को दूर करने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल
करने की सलाह देते हैं|
अदरक पानी
अदरक एक आयुर्वेदिक दवा का काम करता है| अदरक का इस्तेमाल गले की खराश को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है| इसका 2 तरीके से उपयोग किया जा सकता है| या तो आप अदरक के टुकड़े को जलाकर उसे चबा सकते है या फिर अदरक को गर्म पानी में उबालकर उस पानी
को ठंडा करके पी सकते हैं| इससे गले की खराश को काफी जल्दी खत्म किया जा सकता है| यह तरीका पुराने जमाने में हमारे बुजुर्ग लोग अपनाया करते थे|
लहसुन का पानी
गले की खराश को दूर करने के लिए लहसुन का पानी भी काफी लाभदायक माना
जाता है| लहसुन के पानी के इस्तेमाल से गले की
खराश को कुछ ही मिनटों में खत्म किया जा सकता है| यह तरीका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है| लहसुन का पानी बनाना काफी आसान है| गर्म पानी में लहसुन के पेस्ट को डालकर उसे उबाल लें| और ठंडा होने पर उसे पी ले| इससे गले की खराश कुछ ही मिनटों में
खत्म हो जाएगी|
शहद
गले की खराश को के लिए शहद भी काफी उपयोगी माना जाता है| शहद शरीर के लिए काफी गर्म माना जाता है| उबले पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने
से गले की खराश को कुछ ही मिनटों में खत्म किया जा सकता है| सहद एक आयुर्वेदिक दवा का काम करती है|
मेथी के दाने
शरीर के लिए मेथी के दाने काफी गर्म माने जाते हैं| मेथी के दानों का सूप बनाकर पीने से गले
की खराश को दूर किया जा सकता है| हालांकि यह पीने में इतना स्वादिष्ट नहीं होता है पर इसका सेवन करने से शरीर में
गले की खराश को काफी जल्दी खत्म किया जा सकता है| यह तरीका काफी सालों से अपनाया जाता है|
Post a Comment